फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The eye of the camera will be on wine warehouses

शराब के गोदामों पर रहेगी कैमरे की नजर

Sat, 07 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
The eye of the camera will be on wine warehouses
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद आबकारी विभाग भी हरकत में आ गया है। चुनाव में मतदाताओं को शराब पिलाने के प्रलोभन को देखते हुए विभाग की कच्ची शराब के ठिकानों व सीमापार से आ रहे नेपाली शराब को रोकने के लिए विभागीय टीम का गठन किया है। जिनकी संवेदनशील स्थानों पर निगाह रहेगी। शराब के गोदामों पर सीसी टीवी कैमरा भी लगाने के निर्देश दिया जा चुका है। चुनाव में रुपये व कपड़े बांटने के साथ शराब वितरण के बढ़ते चलन को देखते हुए चुनाव आयोग शराब के खिलाफ सख्त है। आबकारी आयुक्त के निर्देश के बाद विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से शराब के लिए चिह्नित गांवों में विशेष नजर रखी जाएगी। चुनाव में अगर कहीं से शराब लाने या वितरण करने की सूचना मिलती है। तो टीम छापेमारी कर कार्रवाई करेगी। इस संबंध में आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए टीम का गठन किया गया है। हर प्रकार से अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed