Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Banks of the Rapti River illuminated by 11,000 earthen lamps

Siddharthnagar News: 11 हजार दीपों से जगमगाया राप्ती नदी का तट

Sat, 07 Nov 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Banks of the Rapti River illuminated by 11,000 earthen lamps
भनवापुर के गागापुर स्थित राप्ती नदी का तट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जलाया गया 11 हजार दीप।
धनतेरस पर जगमगाया गागापुर घाट पर जलाए गए दीप, भारत माता के जयकारों से गूंजा राप्ती तट
विज्ञापन

भनवापुर। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गागापुर स्थित राप्ती नदी के तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। एक साथ हजारों दीपों के जलने से पूरा घाट जगमगा उठा। दीपों की रोशनी से राप्ती नदी का तट आकर्षण का केंद्र बन गया।
दीपोत्सव के लिए घाट को फूलों और रंगोलियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दीपों की जगमगाहट देखने के लिए बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम होते ही दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान पूरा घाट भारत माता के जयकारों और धार्मिक उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि दीप की लौ अंधकार के साथ ही मनुष्य के भीतर छिपे अहंकार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश देती है। दीपोत्सव समाज में प्रेम, समरसता और राष्ट्रभक्ति का प्रकाश फैलाने का संकल्प है। उन्होंने हर घर में स्वदेशी को बढ़ावा देने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रचारक अवनीश ने कहा कि अपनी जड़ों और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहना राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कुंजी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बिजौरा चौकी प्रभारी चंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
इस अवसर पर सह खंड संघचालक अक्षय कुमार, अजय यादव, विशाल, अभिषेक, आशीष, गजेंद्र शुक्ल, नीलेश शुक्ल और फागू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed