फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The devotees mourned till late night

Siddharthnagar News: अकीदतमंदों ने देर रात तक किया नौहा मातम

Mon, 31 Jul 2023 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
The devotees mourned till late night
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर में आयोजित जैनबो कुलसुम डे में कलाम प्रस्तुत करते हुए मशहूर शायर द
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबाड़ा हुसैनिया बाबुल में 11 मोहर्रम रविवार की देर शाम को जैनबो कुलसुम डे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलाम पाक की तिलावत की गई। बच्चों ने नौहे पढ़े और तकरीर की मौलाना और जाकिर ने कर्बला की दास्तान और हजरत इमाम हुसैन की बहन जनाबे जैनब की जिंदगी और किरदार पर विस्तार से रोशनी डाली सशायरों ने कलाम पढ़े। मर्सिया मजलिस आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबाड़ा हुसैनिया बाबुल में रविवार को आयोजित जैनबो कुलसुम डे कार्यक्रम का आगाज अरमान हैदर आरजू द्वारा की गई कलाम पाक की तिलावत के साथ हुआ। जिसके बाद बच्चों की नौहाख्वानी और तकरीर का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें कुल 86 बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें नौहाख्वानी में उत्तम प्रस्तुति के चलते मरियम जेहरा पुत्री दावर हुसैन प्रथम अलीसबा दितीय तथा हुरैन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, तकरीर में शिरीन फातिमा प्रथम जैनब द्वितीय तथा नूर फातिमा तृतीय स्थान पर रही। जिन्हें आयोजन कमेटी द्वारा नकद और उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात आयोजित तकरीर में मौलाना महफूज अली, मौलाना शारिब, अजीम हैदर, जमाल हैदर, काजिम मेहंदी, मोजिज मेहंदी, हबीबुल हसन, जानशीन अहमद, साबिर आदि ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनकी बहन जनाबे जैनब द्वारा उनके पैगाम को दुनिया तक पहुंचाने और परिजनों की जिम्मेदारियों को निभाने को विस्तार से बयां किया। तकरीर के बाद शायरों के कलाम का दौर शुरू हुआ जिसमें मशहूर शायर डॉक्टर नायाब हल्लौरी, बेताब हल्लौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed