फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The accused in culpable homicide were arrested and sent to jail.

Siddharthnagar News: गैर इरादतन हत्या में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 01 Jun 2024 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
The accused in culpable homicide were arrested and sent to jail.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढ़ेबरुआ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के वांछित ग्राम प्रधान व कोटेदार सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पांचों अभियुक्तों पर गांव में दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप है, और मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
ढ़ेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई को ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के गड़रखा में मोबाइल पर गलत फोन आने पर हुए विवाद में मारपीट हो गई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। इसमें से एक गंभीर रूप से घायल अब्दुल मजीद की मृत्यु इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार को हो गई। घटना में नामजद पांच अभियुक्त ग्राम प्रधान रविंद्र शर्मा, कोटेदार जगदीश, पंकज शर्मा, हरेंद्र शर्मा व आशीष कुमार को शनिवार को थानाक्षेत्र के मुंहचुरवा घाट से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उनके पास से चार लाठी व लोहे की राॅड भी बरामद की गई। इन पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, घर में घुसकर मारपीट व बलवा जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के अलावा एसआई योगेश कुमार मणि, हेमराज वर्मा, दिलीप, सौरभ सिंह, अनिल कुमार, अजय यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed