फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Terror of monkeys in the town, people's lives at risk

Siddharthnagar News: कस्बे में बंदरों का आतंक जोखिम में लोगों की जानब

Mon, 28 Jul 2025 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys in the town, people's lives at risk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी में बंदरों का झुंड लोगों के लिए मुसीबत बना है। इनके आतंक से महिलाओं तथा बच्चों का छतों पर जाना और रास्ता चलना दूभर है।
कस्बे के लोगों ने जिला प्रशासन व वन विभाग की टीम तथा नगर पंचायत प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
बढ़नी में वर्तमान में बंदरों का झुंड आ गया है। इस कारण महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों समेत सभी का डर के चलते रास्ता चलना दुश्वार हो गया है। लोग बंदरों के झुंड के हमला करने और काटने के खौफ से दहशत में हैं। बताया जाता है कि पिकअप भरकर कोई बंदरों को घरुआर के पास छोड़ा गया और सप्ताह से ही कस्बे में बंदरों का झुंड चारों तरफ फैल गया है। अचानक बंदरों का झुंड मोहल्ले में आकर किसी भी घर पर टूट पड़ता है। सूखने के लिए छत पर रखे कपड़ों, सामानों तथा डिश एंटीना आदि को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर देते हैं। लोगों के भगाने पर उन्हें काटने को दौड़ते हैं।
विज्ञापन

तांडव मचा रहे बंदरों के झुंड ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है, जिसे लेकर लोगों में दहशत है। कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन, वन विभाग की टीम सहित जिलाधिकारी से बंदरों से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed