फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teen died of severe head injuries, post-mortem confirms

Siddharthnagar News: सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी किशोर की मौत, पोस्टमार्टम में पुष्टि

Mon, 07 Jul 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teen died of severe head injuries, post-mortem confirms
सिद्धार्थनगर। पाइप पर बाइक चढ़ने के विवाद में कुदाल के हमले से घायल गोल्हौरा क्षेत्र के खखरा खखरी गांव निवासी सनी चौहान की मौत सिर में गहरी चोट लगने से हुई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गंभीर चोट का होना पाया गया है। वार बहुत तेज था, इसलिए अंदर तक हड्डी पर प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण उसकी तत्काल मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, मौत के बाद मृतक के गांव में मातम छाया हुआ है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्रों को न्यायालय रवाना कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के खखरा खखरी गांव निवासी सनी चौहान (17) पुत्र रामलाल चौहान तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई विक्रम चौहान (21) और बहन अन्नू (19) है। किसी की शादी अभी नहीं हुई है। पिता की लगभग 10 साल पहले ही मौत हो गई थी। इसके बाद से मां मजदूरी कर तीन बेटों की परवरिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के नाम पर परिवार के पास एक बीघा से कम खेत है। उसे बेटाें से उम्मीद थी कि बड़े होने के बाद घर संभल जाएगा, लेकिन सनी ने भी हमेशा के लिए साथ छोड़ दिया। मौत की खबर मिलने के बाद मां रह रहकर बेहोश हो जा रही थी। वह कह रही थी कि अगर जानती कि बेटे के साथ कुछ ऐसा होने वाला है तो उसे घर से जाने ही नहीं देती।
इस संबंध में एसओ पथरा भाग्यवती पांडेय ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत होने की बात सामने आई है।
यह है मामला: गोल्हौरा क्षेत्र के खखरा खखरी गांव निवासी सनी चौहान (17) पुत्र रामलाल चौहान अपने दोस्त प्रिंस चौधरी और राजकुमार के साथ पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामभारी में किसी काम गया था। दोनों दोस्तों को झाड़-फूंक करने वाले सोखा के घर छोड़कर कुछ खाने के लिए बाइक से निकला था।

इसी बीच कपिया बुजुर्ग के पास बीच सड़क में डिलेवरी पाइप फैलाकर महेंद्र मणि त्रिपाठी और उसके दो पुत्र आशुतोष व अभिषेक पंपिंग सेट से धान रोपाई करने के लिए खेत में पानी चला रहे थे। मृत सनी की बाइक पाइप से चढ़कर गुजर गई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। इसी बीच एक ने कुदाल से प्रहार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही सनी की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसी समय
मृतक के बाबा की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज करके हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed