फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Team of two doctors will investigate the case of patient's death

Siddharthnagar News: मरीज की मौत के मामले में जांच करेगी दो डॉक्टरों की टीम

Mon, 10 Jun 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 10 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Team of two doctors will investigate the case of patient's death
परिवारीजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का लगाया था आरोप
विज्ञापन


उसका क्षेत्र के मरीज की एक सप्ताह पहले मेडिकल कॉलेज में हुई थी मौत
डॉक्टर सहित चार की सेवा हो चुकी है समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही से मरीज के मौत के मामले में कॉलेज प्रशासन ने एक जूनियर डॉक्टर, एक वार्ड बॉय और एक स्टाफनर्स की सेवा समाप्त कर दिया गया है। अब फिर एक बार मामले की जांच के लिए दो डॉक्टरों की टीम गठित की गई है जो यह जांच करेगी कि इंजेक्शन लगाया था या नहीं। क्योंकि ओवरडोज इंजेक्शन देेने से मौत होने का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। इसमें मामले में जिलाधिकारी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में 21 मई को इलाज कराने उसका थाना क्षेत्र के चनरैया गांव निवासी धनुषधारी मणि त्रिपाठी की हालत बिगडऩे पर मेडिकल कॉलेज लगाया गया। पूरे दिन इलाज चला, वह मेडिसिन वार्ड में भर्ती थे। परिवार के मुताबिक सुगर सहित अन्य प्रकार की समस्या थी। देर रात में ओवरडोज इंजेक्शन लगा देने के कारण तबीयत बिगड़ गई और जान चली गई थी। इस मामले में मृतक के छोटे भाई ने प्राचार्य व सीएमएस को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी सीएमएस डॉ. संजय कुमार शर्मा ने ड्यूटी तैनात जूनियर डॉक्टर और तीन स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी करक जवाब मांगा था। इसके बाद प्राचार्य डॉ. एके झा ने डॉक्टर को हटा दिया था। जबकि स्वास्थ्य कर्मियों से जवाब मांगा था। इसके बाद 28 मई को जवाब सही नहीं मिलने पर एक जूनियर डॉ. पुनित जायसवाल, स्टाफ नर्स अतुल मिश्र व वार्ड ब्वाय अश्वनी की सेवा समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले की एक बार फिर जांच शुरू हो गई है। क्योंकि मृतक के परिजन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने आगे शिकायत की और ओवरडोज इंजेक्शन देने से मौत की बात कही। मामले की सच्चाई जानने के लिए सीएमएस ने दो डॉक्टरों की टीम गठित की है जो यह जांच करेंंगे कि इंजेक्शन किसने लगाया था। कितनी डोज लगाया था। क्या उस इंजेक्शन की जरूरत थी या नहीं। जांच के बाद रिपोर्ट सीएमएस को देंगे इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि बीमार व्यक्ति के मौत के मामले की जांच के लिए दो डॉक्टरों की कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।




---

यह है घटनाक्रम

उसका थाना क्षेत्र के सोहांस गांव के टोला चनरैया निवासी रामदरस त्रिपाठी ने प्राचार्य व सीएमएस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि वह अपने बड़े भाई धनुसधारी त्रिपाठी सुबह तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल लेकर आए। यहां 10 बजे के लगभग इमरजेंसी दाखिल करवाया। रात्रि में डॉक्टर अपने कक्ष में चल गए। ड्यूटी पर एक स्टाफ नर्स मौजूद था। रात में डॉक्टर के कहने पर इंसुलिन का ओवरडोज वार्ड बॉय ने लगा दिया। इसके बाद हालत और बिगड़ गई। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर बंद कर दिया। इससे मरीज की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने नशे में होने का भी आरोप लगाया है। उसने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed