फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sweeper found working on fake records, suspended

Siddharthnagar News: फर्जी अभिलेख पर नौकरी करते मिला सफाईकर्मी, निलंबित

Tue, 26 Sep 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sweeper found working on fake records, suspended
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक में तैनात एक सफाई कर्मचारी को फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी करते हुए पाया गया। आरटीआई में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद डीपीआरो ने उसे निलंबित कर दिया है। जांच और लोग फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करते हुए पकड़े जा सकते हैं। इस मामले का खुलासा होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता बृजेश पांडेय ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी से सूचना मांगी कि भनवापुर ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी आजाद का अंक पत्र व स्थानांतरण प्रमाण पत्र का जांच कराया जाए। जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण देने की मांग की गई थी, लेकिन उक्त सफाई कर्मी द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। जिसके कारण शिकायतकर्ता द्वारा दिया गया शिकायती पत्र सही पाए जाने पर डीपीआरओ पवन कुमार ने तत्काल प्रभाव से आजाद सफाई कर्मचारी को निलंबित करते हुए भनवापुर ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। इसके साथ चेतावनी दिया है कि बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। साथ ही साथ प्रश्नगत अनुशासनिक प्रकरण में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed