फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'SSB also encourages youth'

‘युवाओं का उत्साहवर्धन भी करती है एसएसबी’

Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
'SSB also encourages youth'
‘युवाओं का उत्साहवर्धन भी करती है एसएसबी’
विज्ञापन

परसा। एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सामाजिक जन कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान रेड़वरिया मो. मुस्तफा ने कहा कि एसएसबी केवल भारत-नेपाल सीमा की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि सामाजिक कार्यों का आयोजन कर सीमाई क्षेत्रों के युवाओं का उत्साहवर्धन भी करती है।
उन्होंने कहा कि एसएसबी के भारत-नेपाल सीमा पर तैनाती के बाद सीमा क्षेत्र से देश विरोधी गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लगी है। सीमा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर तो पूरी तरीके से लगाम एसएसबी ने लगा दी है। एसएसबी 50वीं वाहिनी के कार्यवाहक सेनानायक ए विश्वास ने कहा कि एसएसबी सामाजिक जन कल्याणकारी कार्यक्रम के तहत पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 25 छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिक समाज में बिना कंप्यूटर ज्ञान के व्यक्ति पूरी तरह से शिक्षित की श्रेणी में नहीं आ पाता। इसी को ध्यान में रखकर एसएसबी ने ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए सोचा है। इस दौरान सहायक कमांडेंट संजय कुमार, निरीक्षक बजरंग, जगदीश प्रसाद, प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, दिनेश चौबे, धनंजय पाठक, रामा फाउंडेशन के डायरेक्टर देवेश पांडेय, आशाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed