{"_id":"627bf6678ff8b641b731c2e0","slug":"spg-jawans-reached-lumbini-in-view-of-pm-modi-s-visit-siddharthnagar-news-gkp4365238133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर लुंबिनी पहुंचे एसपीजी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर लुंबिनी पहुंचे एसपीजी जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर लुंबिनी पहुंचे एसपीजी जवान
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल के लुंबिनी के एक दिवसीय संभावित दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुधवार को एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड) के जवान पहुंच गए। ये जवान भारतीय वायुसेना के विमान से लुंबिनी के गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे।
भगवान बुद्ध की जयंती के मौके पर 16 मई को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के लुंबिनी के दौरे पर पहुंच सकते हैं। नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय रुपनदेही के पुलिस प्रमुख एसपी रवींद्र रेग्मी ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से विमान प्रबंधन के लिए पहुंच गया है। एसपी रवींद्र रेग्मी के मुताबिक, भारतीय पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा मुहैया कराने के लिए भारतीय सुरक्षाकर्मी लुंबिनी पहुंचे हैं।
एयरपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायुसेना के इल्यूजन एयरक्राफ्ट ने डिप्लोमेटिक उड़ान भरी। भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर स्थानीय लोगों में बहुत उत्साह दिख रहा है। वहीं लुंबिनी में नेपाली प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के एक दिवसीय दौरे में स्थानीय स्तर कई बौद्ध स्थलों पर जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
13 मई की शाम तक सील रहेगी सीमा : डीएम
सिद्धार्थनगर। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि नेपाल में स्थानीय निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल समन्वय समिति की भैरहवा में बैठक हुई थी। इसमें नेपाल में 13 मई 2022 को स्थानीय चुनाव के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 मई 2022 की रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 13 मई 2022 शाम सात बजे तक भारत नेपाल सील रहेगी।