{"_id":"6228db6eac1f84285f69a17a","slug":"sp-and-bsp-workers-watched-at-counting-spot-siddharthnagar-news-gkp429429071","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर पूरी रात जमे रहे सपा व बसपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर पूरी रात जमे रहे सपा व बसपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर गेट के बाहर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा, वे पूरी रात जागकर गेट के अंदर आने-जाने वालों से पूछताछ करते रहे। साथ ही बसपा कार्यकर्ता भी मतगणना स्थल के आसपास जमे रहे। बीच-बीच में सपा नेता मतगणना स्थल पर स्थिति का जायजा लेते रहे। इस दौरान प्रेक्षक समेत अन्य वाहनों को रोक जानकारी लेने पर सपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक एवं पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद मतगणना स्थल पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
एक्जिट पोल जारी होने और प्रदेश के कुछ स्थानों पर तथाकथित तौर पर ईवीएम व पोस्टल बैलेट पाए जाने पर सपा नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर सक्रिय हो गए हैं। मतदान के बाद से ही नवीन मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल के गेट पर सपा कार्यकर्ता रखवाली करने में जुट गए। यहां तक कि उन्होंने गेट के बाहर टेंट लगाकर कार्यकर्ता रात-दिन निगरानी कर रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं के एक्जिट पोल घोषित होने और सोशल मीडिया में कई स्थानों पर मतगणना स्थल के बाहर वाहनों में ईवीएम और पोस्टल बैलेट पाए जाने की तथाकथित मामले सामने आने से स्थिति संवेदनशील हो गई। बुधवार को मतगणना स्थल पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय व पूर्व सांसद आलोक तिवारी समेत अन्य नेता पहुंच स्थिति का जायजा लिए। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव का कहना है कि जब तक मतगणना पूरी नहीं हो जाएगी, सपा कार्यकर्ता डटे रहेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष राजकुुमार आर्या ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी मतगणना स्थल की लगातार निगरानी कर रहे हैं।