फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   social distancing not follow

जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन

Thu, 08 Jul 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
social distancing not follow
जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन

- कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बावजूद लोग बरत रहे लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बाद भी जिला अस्पताल में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर सरेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोग बिना मास्क के भी नजर आ रहे हैं।
कोरोना के दूसरी लहर में संक्रमण की तीव्रता ने तबाही मचा रखी थी। संक्रमित होने और मौतों की संख्या में पहले लहर की अपेक्षा ज्यादा थी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क के प्रयोग पर काफी जोर रहा। अब तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है। इसके बाद भी लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीज, तीमारदार पर कोई असर नहीं दिख रहा है। पर्चा काउंटर, ओपीडी में चिकित्सक कक्ष, पैथालॉजी में जांच कराने और दवा वितरण कक्ष के सामने सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

..........
सीएमओ ने चार मरीजों को देखा
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में ओपीडी में बैठकर चार मरीजों को देखा। परीक्षण के बाद जरूरत वाली दवाओं को लिखा। गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
जिला अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदार की मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही मास्क लगाने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए एक स्वास्थ्य कर्मी की ड्यूटी भी लगाई गई है। अस्पताल में प्रवेश करने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की शिकायतें मिली है। सभी चिकित्सकों से इस दिशा में मरीजों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।
- डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed