फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Snags in e-PoS distribution; paddy crop withering due to fertilizer shortage.

Siddharthnagar News: ई-पॉस से वितरण में पेच, खाद के अभाव में मुरझा रही धान की फसल

Fri, 24 Jul 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Snags in e-PoS distribution; paddy crop withering due to fertilizer shortage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खरीफ सीजन में धान की फसल को समय पर खाद उपलब्ध न होने से किसानों की फसल मुरझाने लगी है। सबसे बड़ी जरूरत होने के बाद भी खाद केंद्रों पर ई-पॉस मशीन की तकनीकी खामियां और वितरण का समय सीमा किसानों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
उनका कहना है कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही ई-पॉस मशीन के जरिये खाद और बीज का वितरण होता है। इस बीच यदि सर्वर डाउन हो जाए तो बिक्री पूरी तरह रुक जाती है। नतीजा यह है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई किसानों को बिना खाद के लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले की साधन सहकारी समितियों और निजी उर्वरक केंद्रों पर इन दिनों सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लग रही है। ई-पॉस मशीन पर आधार सत्यापन के बाद ही खाद मिलती है। नेटवर्क या सर्वर में दिक्कत आते ही मशीन काम करना बंद कर देती है। कई बार एक-दो घंटे तक वितरण नहीं हो पाता। सर्वर चालू होने के बाद भीड़ बढ़ जाती है और शाम पांच बजे तक सभी किसानों का नंबर नहीं आ पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खेती के सबसे व्यस्त समय में उन्हें खेत छोड़कर पूरे दिन खाद केंद्र पर इंतजार करना पड़ता है। इससे मजदूरी का नुकसान भी होता है और खेत का काम भी प्रभावित होता है। खाद विक्रेताओं का कहना है कि वे भी मजबूर हैं क्योंकि ई-पॉस मशीन के बिना खाद वितरण संभव नहीं है।

बांसी के किसान रामऔतार यादव ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे समिति पहुंचा था। करीब दो घंटे सर्वर नहीं चला। बाद में भीड़ बढ़ गई और शाम तक नंबर नहीं आया। बिना खाद लौटना पड़ा।
इटवा के राम अवध का कहना है कि धान की फसल में यूरिया डालने का समय निकल रहा है। हर दूसरे दिन केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed