फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Smuggler arrested with 12 sacks of fertilizer.

Siddharthnagar News: 12 बोरी खाद के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 12 sacks of fertilizer.
सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने शनिवार दोपहर मोहाना पुल पर एक ई-रिक्शा से 12 बोरी खाद बरामद की। चालक सुकई (23) उर्वरक के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद यूरिया और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बर्डपुर, अपर जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी और मोहाना थाना पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कूड़ा नदी स्थित मोहाना पुल पर एक ई-रिक्शा को रोककर जांच की गई।
विज्ञापन

जांच में ई-रिक्शा पर कृभको का 12 बोरी भारतीय अनुदानित यूरिया लदा मिला। वाहन चला रहे सुकई, निवासी पतिला, पोस्ट ककरहवा, थाना मोहाना से उर्वरक के संबंध में प्राप्ति रसीद, पीओएस मशीन की पर्ची, ई-वे बिल या बिल्टी मांगी गई लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में उर्वरक के अवैध परिसंचरण की आशंका मिलने पर संयुक्त टीम ने मौके पर ही 12 बोरी यूरिया, ई-रिक्शा और चालक को मोहाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जिला कृषि अधिकारी की ओर से चालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है कि यूरिया कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed