{"_id":"6aaed2f4122662f2ed0a24b7","slug":"siddharthnagar-news-clash-breaks-out-among-wedding-guests-during-the-nikah-police-broker-a-compromise-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164947-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निकाह के दौरान बरातियों में मारपीट, पुलिस ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निकाह के दौरान बरातियों में मारपीट, पुलिस ने कराया समझौता
Sat, 19 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के छतहरी गांव में शनिवार शाम निकाह के दौरान किसी बात को लेकर दूल्हे पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां आपसी सहमति से समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रात करीब नौ बजे बरात की विदाई कराई गई।
जानकारी के मुताबिक, कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के बजहा निवासी मोहम्मद रफीक की शोहरतगढ़ क्षेत्र के छतहरी निवासी समीउल्लाह की बेटी से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। परिवारों की सहमति के बाद शनिवार को बजहा से बरात छतहरी पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे निकाह के दौरान किसी बात को लेकर दूल्हे के दोस्तों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद खत्म करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
समझौते के बाद पुलिस टीम छतहरी पहुंची और रात करीब नौ बजे बरात की विदाई कराई।
थानाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि वर और वधू पक्ष के बीच समझौता हो गया है। दोनों पक्षों की सहमति के बाद बरात की विदाई करा दी गई है।