फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 16 players selected for the state level from the divisional Taekwondo competition

Siddharthnagar News: मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों का प्रदेश स्तर पर चयन

Sat, 19 Sep 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 19 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 16 players selected for the state level from the divisional Taekwondo competition
- राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में हुई प्रतियोगिता में 22 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

- प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 22 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
14 आयु वर्ग में संतकबीरनगर के बालवीर, संदेश, सुरैया और कनिज फातिमा और सिद्धार्थनगर के उत्कर्ष पासवान का चयन हुआ। 17 आयु वर्ग में सिद्धार्थनगर के दिव्यांश पांडेय, दिलेर मौर्य, पूजा, खुशी, कल्पना और प्राची ने स्थान बनाया। 19 आयु वर्ग में सिद्धार्थनगर की उजमा तैयब, शिवन्या सोनी, पुनीता, साक्षी वर्मा, गरिमा पांडेय और शहनाज का प्रदेश स्तर के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के वरिष्ठ प्रवक्ता राम नवल ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विद्यासागर साहनी, दिलीप, सोहेल, वर्तिका, पूर्णिमा और प्रिया ने निभाई। इस दौरान केसरी लाल, कन्हैया लाल, स्मिता श्रीवास्तव, विनय शाह, रत्नेश सिंह सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed