Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women and girls made aware under 'Mission Shakti'

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

Sun, 29 Nov 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women and girls made aware under 'Mission Shakti'
डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को भवानीगंज पुलिस ने ग्राम हिसामुद्दीनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें महिला सशक्तीकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। इसके अलावा बहू-बेटी कार्यक्रम और बहू सम्मेलन अभियान के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में तत्काल सहायता पाने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 और अग्निशमन सेवा 101 के उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अरविंद तिवारी, हेड कांस्टेबल रविकांत गौड़, कांस्टेबल अंबुजेश निषाद, जय सिंह यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव और किरन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed