फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Vishwamitra's arrival, killing of Tataka, and Ahalya's rescue were staged

Siddharthnagar News: विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार का किया मंचन

Thu, 30 Oct 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Vishwamitra's arrival, killing of Tataka, and Ahalya's rescue were staged
शाहपुर। रामलीला समिति शाहपुर पुरानी बाजार नगर पंचायत डुमरियागंज की ओर आयोजित रामलीला में दूसरे दिन मंगलवार को विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण का कलाकारों ने मंचन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भरी भीड़ रही। स्थानीय कलाकारों ने रामलीला में दिखाया गया कि मुनि विश्वामित्र वन में राक्षसों के अत्याचारों से परेशान होकर राजा दशरथ के दरबार में पहुंचते हैं। राजा दशरथ उन्हें दरबार में लाकर उचित आसन पर बिठाकर उनके पुत्रों से मुनि के चरण स्पर्श करने को कहते हैं और उनसे आगमन का कारण पूछते हैं। विश्वामित्र राक्षसों से रक्षा करने के लिए दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को मांगते हैं। राम की महिमा को जानने वाले वशिष्ठ मुनि के कहने पर राजा दशरथ का संशय दूर होता है और वह आशीर्वाद देकर राम, लक्ष्मण को मुनि विश्वामित्र को सौंप देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed