{"_id":"6a907f6bb7a0a523cb06fae6","slug":"siddharthnagar-news-two-missing-persons-from-kapilvastu-rescued-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163569-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कपिलवस्तु के दो लापता लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कपिलवस्तु के दो लापता लोगों को बचाया
Thu, 27 Aug 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु। नेपाल के रसुवा जिले में आई भयंकर बाढ़ के बाद कपिलवस्तु जिले के चार लोगों के अब भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। कपिलवस्तु जिले के एसपी मनोहर भट्ट ने बताया कि बाढ़ के दौरान लापता हुए जिले के दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि चार अन्य की तलाश जारी है।
एसपी के अनुसार, कपिलवस्तु जिले के 39 वर्षीय धनंजय बरई और 31 वर्षीय गौरी थापा मगर बाढ़ के बाद लापता बताए जा रहे थे। बचाव अभियान के दौरान दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दोनों के सकुशल मिलने के बाद उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है। एसपी मनोहर भट्ट ने बताया कि रसुवा में आई बाढ़ और उसके बाद बने हालात के बीच कपिलवस्तु जिले के चार लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन की ओर से प्रयास जारी हैं। रसुवा क्षेत्र में बाढ़ के कारण कई स्थानों पर संपर्क मार्ग और संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है। ऐसे में लापता लोगों तक पहुंचने और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाने में बचाव दलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, धनंजय बरई और गौरी थापा मगर के सुरक्षित बचाए जाने की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन की ओर से लापता लोगों की तलाश और राहत-बचाव अभियान जारी रखने की बात कही गई है।