फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Tributes paid to those who died in the Bhote Koshi floods in Lumbini

Siddharthnagar News: लुंबिनी में भोटेकोशी बाढ़ में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Tributes paid to those who died in the Bhote Koshi floods in Lumbini
कपिलवस्तु। भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुंबिनी के पवित्र उद्यान में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मृतकों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में लुंबिनी डेवलपमेंट फंड के कर्मचारियों, साधु-साध्वियों और गुरुओं ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की कामना की। साथ ही बाढ़ में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत, उम्मीद और सहारा मिलने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

लुंबिनी डेवलपमेंट फंड के पूर्व कार्यकारी सदस्य राजेश ग्यावली ने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और मानवता के संदेश के साथ बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और उनके लिए शांति की कामना करना ही सच्ची मानवता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed