फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Treat fariyadis well : CO

फरियादियों से अच्छा व्यवहार करें : सीओ

Sun, 16 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Treat fariyadis well : CO
शोहरतगढ़। सीओ मयंक द्विवेदी ने शोहरतगढ़ थाना का रविवार को वार्षिक निरीक्षण किया। सीओ ने मालखाने के असलहों की सफाई व उसको सही ढंग से चलाने की विधि परखी। थाना परिसर में 70 ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरण किया। कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस के अभिन्न अंग हैं।
विज्ञापन

आगामी चुनावों को देखते हुए सभी ग्राम प्रहरियों को शासन के गाइडलाइन और गांवों में संदिग्ध व माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखते हुए थाना को सूचित करें। हर गतिविधि पर नजर गड़ाए रखें। सीओ ने कार्यालय में रखे अभिलेख, भवन और परिसर की सफाई और अपराध से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया। सीओ ने सभी असलहों की बेहतर सफाई और लगातार निरीक्षण करते रहने के सभी जवानों को निर्देश दिए। कहा कि आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण करें। जवानों को स्वस्थ रखने के लिए परिसर को हरा भरा बनाए रखें।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी नवीन कुमार सिंह, विजय कुमार, सुरेश कुमार, दिनेश यादव, प्रभाकर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed