{"_id":"696fbd5c3f93e0bebb0bb925","slug":"siddharthnagar-news-thieves-escape-with-mobile-phones-and-cash-after-breaking-shop-lock-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152098-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल व नकदी ले भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल व नकदी ले भागे चोर
Tue, 20 Jan 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट गेट के सामने स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोर दुकान से नकदी सहित छह लाख से अधिक सामान चुरा ले गए। पीड़ित को मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को शिकायती पत्र देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के पकड़ी चौराहा निवासी जितेंद्र कुमार के मुताबिक उसकी कलक्ट्रेट गेट के सामने मोबाइल की दुकान है। पीड़ित के अनुसार, रोज की तरह से दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। रात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। इसके बाद छह लाख रुपये से अधिक का मोबाइल सहित सामान और कैश काउंटर में रखे ढाई लाख रुपये नकदी उठा ले गए। सुबह दुकानदार पहुंचा तो उसे कैश काउंटर टूटा मिली और नकदी व मोबाइल सहित अन्य सामान गायब थे। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बाद में थाने पर पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में सदर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।