{"_id":"6a8c7ac6433646b2d20a53fd","slug":"siddharthnagar-news-theft-at-courier-office-via-ventilator-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163378-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोशनदान के रास्ते कोरियर ऑफिस में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोशनदान के रास्ते कोरियर ऑफिस में चोरी
Mon, 24 Aug 2026 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इटवा थाना क्षेत्र के बेनीनगर गांव का मामला, 88 हजार नकदी समेत लैपटॉप और सामान गायब
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के बेनीनगर में स्थित डेल्हीवेरी कोरियर ऑफिस में रविवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर कार्यालय के पीछे लगे रोशनदान की शीशा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 88 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप और करीब नौ हजार रुपये का सामान लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बेनीनगर गांव में स्थित एक कोरियर कंपनी की ऑफिस है। सोमवार सुबह करीब सात बजे ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी राकेश साहनी और अभिषेक कोरियर ऑफिस खोलने पहुंचे। अंदर जाने पर अलमारी का लॉक टूटा मिला। इसके बाद उन्होंने रोशनदान की ओर देखा तो उसकी सीसा भी टूटी हुई थी। कर्मचारियों ने तत्काल घटना की जानकारी मैनेजर संजय पाल को दी। मैनेजर के मौके पर पहुंचकर जांच करने पर नकदी, लैपटॉप और कुछ सामान गायब मिला। घटना की सूचना इटवा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के सामने फुटेज के जरिये सुराग तलाशने की चुनौती है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय मिश्र ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।