फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 'Bol Bam' chants resonate during the Silver Jubilee year; a surge of devotion floods the Shiva temples

Siddharthnagar News: रजत जयंती वर्ष में गूंजा बोल बम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 24 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 'Bol Bam' chants resonate during the Silver Jubilee year; a surge of devotion floods the Shiva temples
शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी। संवाद
सिद्धार्थनगर। बोल बम जलाभिषेक आयोजन समिति के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सावन माह के अंतिम सोमवार को शहर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान शिव के जयकारों और बोल बम के उद्घोष के बीच हनुमानगढ़ी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जल लेकर पंच शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। शोभायात्रा में भगवान शिव और माता पार्वती की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जागरण और भक्ति कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पिंगल जख्मी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समिति के संस्थापक सदस्य राणा प्रताप सिंह, व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन, जिला महामंत्री भीमचंद कसौधन, संस्कार भारती के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला सह महामंत्री धीरेंद्र वर्मा, साधना श्रीवास्तव सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बालिकाएं और बच्चे मौजूद रहे।

शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी। संवाद

शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed