फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Throng of Shiva devotees surges for Jalabhishek

Siddharthnagar News: जलाभिषेक के लिए उमड़ा शिवभक्तों का रेला

Mon, 24 Aug 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Throng of Shiva devotees surges for Jalabhishek
सावन के अंतिम सोमवार को शहर के सिंघेश्वरी मंदिर परिसर में ​स्थित ​शिव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्
सिद्धार्थनगर। सावन माह के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। प्रमुख शिवमंदिर के साथ ही कस्बे और गांव के अन्य मंदिरों पर लोगों ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। सेमरा पल्टन नाथ शिवमंदिर, इटवा कटेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिर, वैईनेश्वर महादेव मंदिर और डुमरियागंज के विभिन्न शिवमंदिरों पर पूजा के साथ ही अलग-अलग नदियों से जल भरकर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर और देईंपार, भानपुररानी, बयारा, बैदौला, बेवा चौराहा, डुमरियागंज स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में सावन माह के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। मंदिरों और शिवालयों में सुबह सवेरे से ही कांवड़ियों का जत्था पहुंचने लगा था।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर विशेष तैयारियां और सफाई के साथ-साथ सजावट की गई थी। लोगों ने कतार में होकर अपनी बारी आने पर जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में शिव भक्त हाथ में कांवड़ लिए और बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे के साथ मंदिर पर पहुंचे और जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना किया।
विज्ञापन

मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। क्षेत्र के बेवा, देईपार, भारतभारी, भानपुररानी स्थित प्राचीन शिव मंदिरों पर रविवार की रात क्षेत्र में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा भाव के साथ वैईनेश्वर महादेव पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक : सकारपार। पवित्र सावन माह के चौथे एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव स्थित वैईनेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, शमी का पत्ता, भांग, धतूरा, दूध, दही, गन्ने का रस सहित विभिन्न प्रकार के पुष्प अर्पित किए। मंदिर परिसर में पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
वहीं, क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बिशुनपुर मुस्तहकम गांव के उत्तर दिशा में बह रही राप्ती नदी के तट से कावड़ भर कर आगे आगे डीजे पीछे भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-गाते शिव मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचकर सभी भक्तों ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया उसके बाद डीजे की धुन पर खूब नाचते-गाते नजर आए। मंदिर समिति ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया।

क्षेत्रवासियों के अनुसार वैईनेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन माह में यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, जबकि सोमवार के दिन भक्तों की संख्या और बढ़ जाती है। मंदिर में सालभर धार्मिक आयोजनों के दौरान भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed