फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Road conditions and the drainage system are in a dilapidated state in the city's Buddhanagar neighborhood

Siddharthnagar News: शहर के बुद्धनगर मोहल्ले में बदहाल है सड़क व जलनिकासी की व्यवस्था

Mon, 24 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Road conditions and the drainage system are in a dilapidated state in the city's Buddhanagar neighborhood
बुद्ध नगर से इंदिरा नगर को जोड़ने वाली सड़क नाली की नियमित सफाई न होने से बड़ी-बड़ी झाड़ियों और
: नाले के टूटे ढक्कन, सड़क पर उगे झाड़ से जहरीले कीड़ों का रहता है खतरा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के बुद्धनगर मोहल्ले में गुजरने वाली मुख्य सड़क को तोड़कर बीच में नाला बना दिया गया लेकिन सड़क मरम्मत नहीं कराई गई। इस कारण संकरी सड़क के बीच में बने नाले के ढक्कन से होकर लोग गुजर रहे हैं। चार पहिया वाहनों का इस गली से निकलना मुश्किल हो गया है। मोहल्ले की दूसरी सड़क के किनारे बने नाले का ढक्कन टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे राहगीर आवागमन में दुश्वारियां झेल रहे है।
मोहल्ले की एक इंटरलॉकिंग सड़क टूटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। दूसरी सड़क के किनारे बनी नाली का ढक्कन नहीं बना है और उसमें बड़ी-बड़ी घास उग आई है। वहीं एक अन्य सड़क पर उगी घास के बीच से गुजरने के दौरान जहरीले कीड़ों और सांप के काटने का खतरा बना रहता है। ऐसे ही मोहल्ले के एक कच्ची सड़क के मात्र सात फुट ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट तार से हर समय लोगों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी मो. आदिल, अब्दुल तारीक, मो. आरिफ, मो. आशिफ, मो. अरबाज, अरशद अली, शाहबाज अहमद, अफजल, आकिब, जावेद ने बताया कि सड़क खोदकर नाली बनाई गई और वाटर सप्लाई की पाइपलाइन बिछा दी गई लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हुई। इससे मोहल्ले में घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
क्षतिग्रस्त सड़क व टूटी नालियों से सांसत

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि टूटी सड़क, क्षतिग्रस्त नाली के ढक्कन और खुले नाली से मोहल्ले में गुजरने के दौरान दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। साथ ही एक सड़क पर उगी बड़ी-बड़ी घास से जहरीले कीड़े-मकौड़े सड़क पर घूमते रहते हैं। वहीं, एक सड़क के ऊपर से लटकते बिजली के तार और मोहल्ले के दूसरी पटरी पर स्ट्रीट लाइट न लगने के कारण अंधेरे में गुजरने के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है।
--------------
सबसे बड़ी समस्याएं
- मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, नहीं हुआ मरम्मत
- जलनिकासी के लिए बने नाले का ढक्कन टूटा
- सड़क पर उगी घास, जहरीले कीड़ों का डर

- सात फीट ऊपर से गुजर रहा बिजली तार
- स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से रात में रहता है अंधेरा
---------
मोहल्ले की मुख्य सड़क को तोड़कर बीच में नाली बनाई गई लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इससे बहुत दिक्कत हो रही है।
अबुल कलाम हाशिमी
सड़क किनारे बनी नाली का ढक्कन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन मरम्मत नहीं हुई। इससे खुले नाली के कारण हादसे का खतरा है।
अफरोज अहमद
इंटरलॉकिंग सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई बार शिकायत के बाद भी इसका पुर्ननिर्माण नहीं होने से दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
- अमीरुल हसन
कच्ची सड़क से मात्र सात फुट ऊपर से ही 11 हजार वोल्ट बिजली तार गुजर रहा है। इससे यहां से गुजरने के दौरान हादसे का खतरा रहता है।
- मो. ताहिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed