{"_id":"6aa43fbd1afe0ffb3b05e723","slug":"siddharthnagar-news-the-younger-generation-plays-a-crucial-role-in-building-a-strong-india-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164403-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सशक्त भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सशक्त भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण
Fri, 11 Sep 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से क्विज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कला संकाय में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की अति महत्वपूर्ण भूमिका है।
युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों और सुझावों को ऑनलाइन माध्यम से साझा करने का अवसर मिल रहा है। अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक प्रगति विकसित भारत 2047 की संकल्पना से जुड़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से विकसित भारत के संकल्प को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
डॉ. वंदना गुप्ता और डॉ. जय सिंह यादव ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने से जुड़ी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देव बख्श सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ सेवा की भावना विकसित करना एनएसएस का प्रमुख उद्देश्य है। स्वयंसेवक माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर विकसित भारत 2047 के संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों उमेश पासवान, उमेश कुमार, सुचेता मौर्या और सायमा परवीन ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के आह्वान से हुआ। संचालन डॉ. यशवंत यादव ने किया। आभार ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. मयंक कुशवाहा, डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के शिक्षक, अतिथि प्रवक्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।