{"_id":"68a0c6453874ed76310e0901","slug":"siddharthnagar-news-the-issue-of-bad-seeds-echoed-in-the-house-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142889-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सदन में गूंजा खराब बीज का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सदन में गूंजा खराब बीज का मामला
Sat, 16 Aug 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
इटवा। विकास खंड खुनियांव भनवापुर और इटवा में सरकारी गोदामों में आए सांभा धान 5204 के नाम पर किसानों को दिए गए खराब धान के बीज का मामला विधानसभा में गूंजा। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मामला उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि तीनों विकास खंडों में किसानों ने सरकारी गोदामों से सांभा प्रजाति के धान के बीज की खरीदारी की गई थी। सांभा धान की फसल 135 से 140 दिन में पक कर तैयार होती है, लेकिन किसानों को दी गई इस बीज में मात्र 20 से 25 दिन में ही बाली निकलने लगी है, जिसके चलते करीब 10 हजार किसानों की फसल चौपट हो गई।
उन्होंने सरकार से घटिया बीज आपूर्ति करने वाले सरकारी गोदामों के जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।