{"_id":"6907a88d44d9df4b20054259","slug":"siddharthnagar-news-siddharthnagar-news-water-spread-on-road-causes-commotion-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147485-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर फैला पानी लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर फैला पानी लोगों ने किया हंगामा
Mon, 03 Nov 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
खेसरहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएमजीएसवाई के तहत बनी सकारपार-सप्तीनानकार मार्ग की अधूरी नाली स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। क्षेत्र के सकारपार चौराहे पर नाली टूट जाने से सड़क पर कीचड़ फैल गया है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय दुकानदारों ने शनिवार को सड़क पर जमा कीचड़ में खड़े होकर प्रदर्शन किया और सड़क को ऊंचा करने तथा नाली की मरम्मत कराने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, सकारपार से सप्तीनानकार तक पांच करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से 6.6 किमी लंबी सड़क एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। योजना के अंतर्गत आबादी क्षेत्र में आरसीसी सड़क और नाली निर्माण का प्रावधान था, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।
दुकानदार रामलाल चौबे ने बताया कि यहां सड़क नीचे और नाली ऊपर बनी हुई है, जिससे बरसात में सड़क का पानी निकल नहीं पाता और नाली ओवरफ्लो हो जाती है और सड़क कीचड़ से भर जाती है। वहीं दुकानदार रमेश कुमार ने कहा कि दुकान के सामने कीचड़ होने से ग्राहक कम आने लगे हैं, जिससे सभी दुकानदारों के व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। ि