फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Pleasant weather due to rain; farmers delighted

Siddharthnagar News: बारिश से मौसम सुहाना, किसानों के खिले चेहरे

Fri, 25 Sep 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Pleasant weather due to rain; farmers delighted
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार रात से बृहस्पतिवार देर शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा। लगातार हो रही रिमझिम बारिश को धान समेत खरीफ की अन्य फसलों के लिए लाभकारी बताया जा रहा है। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब नौ बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जो बृहस्पतिवार देर शाम तक रुक-रुककर जारी रही। तेज बारिश के कारण शहर समेत डुमरियागंज आदि कस्बों के कई वार्डों के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। कई किसान बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर धान की फसल का जायजा लेते नजर आए। तेज हवा और बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। हालांकि, बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

ढेबरूआ संवाद के अनुसार, बढ़नी क्षेत्र में बुधवार रात से हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए मौसम में बदलाव राहत लेकर आया है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे धान समेत खरीफ की अन्य फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। किसान शंभु यादव, साधु शरण, गुलाब, राम नरेश, विजय, मंगल और अर्जुन ने बताया कि समय-समय पर बारिश होने से फसल की बढ़वार अच्छी होती है और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होता है। खेतों की मिट्टी में नमी बनी रहने से धान की फसल को फायदा मिलेगा। किसानों का कहना है कि आगे भी आवश्यकता के अनुसार बारिश होती रही तो उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसियारी संवाद के अनुसार, खेसरहा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। खेतों की सिंचाई के लिए उन्हें पंपसेट का सहारा लेना पड़ रहा था। बारिश होने से धान की फसल को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed