फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Target to enroll 400 members at every booth

Siddharthnagar News: हर बूथ पर 400 सदस्य बनाने का लक्ष्य

Fri, 25 Sep 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Target to enroll 400 members at every booth
- बढ़नी क्षेत्र के जमधरा गांव मे लगाई गई पीडीए की चौपाल
विज्ञापन

बढ़नी। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक के जमधरा गांव में पीडीए चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान पीडीए स्वाभिमान एप के माध्यम से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर सदस्य बनाने की जानकारी दी।

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर 400 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और महिलाओं को सदस्य बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। शोहरतगढ़ विधानसभा के लिए पार्टी की ओर से नामित एवं प्रशिक्षित भुवनेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं को पीडीए स्वाभिमान एप के माध्यम से सदस्यता अभियान संचालित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल की अध्यक्षता विधानसभा महासचिव महबूब आलम ने की। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरलीधर मिश्रा, जोनल प्रभारी एवं जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील शाह, प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव, जिला सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल फौजी, राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा अजय चौरसिया, सेक्टर प्रभारी रामसेवक यादव, प्रधान राकेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed