{"_id":"68caf5e6e2a1652c6e0443cb","slug":"siddharthnagar-news-shyam-sundar-wins-in-traditional-and-artistic-yoga-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144833-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक योगा में श्याम सुंदर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक योगा में श्याम सुंदर ने मारी बाजी
Wed, 17 Sep 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालय योगा प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजकीय इंटर कॉलेज पंचमोहिनी की ओर आयोजित किया गया। इसमें 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालकिओं ने प्रतिभाग किया। 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका में राजकीय इंटर कॉलेज पंचमोहनी के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग बालक के ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के श्याम सुंदर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियाेगिता में विभिन्न विद्यालय की आठ बालिका और पांच बालक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 19 आयु वर्ग बालक के ट्रेडिशनल में रामू, राजकीय इंटर कॉलेज पंचमोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका के ट्रेडिशनल में प्रतिमा प्रजापति राजकीय इंटर कॉलेज पंचमोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
17 आयु वर्ग बालक के ट्रेडिशनल में गोपाल दुबे राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका के ट्रेडिशनल में सावित्री, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा पहले, राजकीय इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की अनामिका दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज पंचमोहिनी की फिजा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
14 आयु वर्ग बालक के ट्रेडिशनल व आर्टिस्टिक में श्याम सुंदर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका के आर्टिस्टिक चांदनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य करुणाकांत ने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।
इस दौरान अजय उपाध्याय, अजय कुमार श्रीवास्तव, दौलत बाबू गुप्त, सैफुल्लाह, उपेंद्र उपाध्याय, महेश कुमार, रत्नेश सिंह आदि उपस्थित रहे।