{"_id":"68bc70cea12a56cb2c0c09c6","slug":"siddharthnagar-news-shopkeeper-robbed-after-taking-his-wife-hostage-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144156-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पत्नी को बंधक बनाकर दुकानदार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पत्नी को बंधक बनाकर दुकानदार को लूटा
Sat, 06 Sep 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर फास्टफूड की दुकान में शुक्रवार की रात छह की संख्या में आए नकाबपोशों ने बंधक बनाकर दुकानदार को लूट लिया। दुकानदार की पत्नी को पीटकर चाकू की नोंक पर घर में रखे नगदी और गहने उठा ले गए। पीड़ित ने ढेबरुआ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सेहुड़ा के रहने वाले सूरज यादव ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर किराए के मकान में फास्टफूड की दुकान चलाता है। शुक्रवार की रात में घर के पीछे से घुसकर दीवाल से ईंटों को हटाकर कुंडी खोलकर लगभग आधा दर्जन नकाबपोश घर के अंदर घुस गए। पीड़ित सूरज ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य नीचे रहते थे। वह और उसकी पत्नी लक्ष्मी अपने बच्चों के साथ ऊपरी तल पर रहते हैं।
नकाबपोशों ने घर में घुसते ही उसकी पत्नी के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया और उसके गले पर चाकू रखकर घर में रखे 45 हजार रुपये नकदी लूट लिए। पत्नी का सोने का मंगलसूत्र और जेवर भी उठा ले गए।
घटनास्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एसबीआई है और उसपर पुलिसकर्मियों की रात में ड्यूटी भी रहती है। घटना से तुलसियापुर चौराहे पर व्यापारियों सहित पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। चोरी के बीच लूट की वारदात से लोगों डर गए हैं। उनका कहना है कि अभी तक चाेरी हो रही थी, अब डकैती हो गई।
विज्ञापन
इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।।