{"_id":"6952b6e7c3847f6a2d0250b0","slug":"siddharthnagar-news-security-agencies-to-investigate-where-the-woman-was-for-four-months-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150733-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार माह कहां थी महिला, सुरक्षा एजेंसियां करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार माह कहां थी महिला, सुरक्षा एजेंसियां करेंगी जांच
Mon, 29 Dec 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी बार्डर वाहनों की जांच करते एसएसबी के जवान। संवाद
सिद्धार्थनगर। संवेदनशील बढ़नी बॉर्डर पर उज्बेकिस्तान की महिला जर्निगोर तुखताबोएवा (32) की गिरफ्तारी ने खुफिया एजेंसियों को अलर्ट मोड में ला दिया है। महिला का वीजा 19 अगस्त से दो सितंबर तक ही वैध था, इसके बाद करीब चार महीने तक भारत में उसकी मौजूदगी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब स्थानीय पुलिस, एसएसबी और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। सूत्राें के मुताबिक विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद कई अन्य सुरक्षा एजेंसी जांच में जुट गई हैं। एजेंसियां जर्निगोर तुखताबोएवा की ट्रेवल हिस्ट्री, कहां-कहां रुकी, किसके संपर्क में रही और चार महीने तक कहां रही, इसके बारे में छानबीन शुरू कर दी है।
एसएसबी ने बॉर्डर पर बढ़ाई निगरानी : उज्बेकिस्तान की जर्निगोर तुखताबोएवा के पकड़े जाने के तुरंत बाद एसएसबी ने डॉग स्क्वॉयड के साथ सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। बॉर्डर से लगे कच्चे रास्तों, झाड़ियों, खेतों और संभावित ठिकानों की तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉयड के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की गई कि कहीं महिला पहले भी सीमा के इसी हिस्से से आवागमन तो नहीं कर रही थी या किसी और को यहां तक लाया गया था।
पुलिस खंगाल रही महिला की कुंडली: पुलिस अब महिला की लगभग चार महीने की पूरी गतिविधियों की टाइमलाइन तैयार कर रही है। किन लोगों के संपर्क में रही। कहां रुकी और किसने व्यवस्था की, खर्च और आवागमन का स्रोत क्या रहा, इसके अलावा महिला के मोबाइल, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया और डिजिटल फुटप्रिंट की भी जांच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कर रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा वीजा समाप्त होने के बाद उसका ट्रेवल हिस्ट्री, नेपाल बॉर्डर से जुड़े संभावित लिंक सहित कई अहम बिंदुओं की जांच भी की जा रही है, क्योंकि मामला बॉर्डर से जुड़ा हुआ है।
अप्रैल में पकड़़ी गई थी थाईलैंड की महिला : अप्रैल में एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां पुलिस ने थाईलैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया था। खुनुवां बाॅर्डर से एसएसबी और खुनुवां पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान नेपाल पोखरा से दिल्ली के लिए आ रही बस के 49 यात्रियों को उनकी सूची के अनुसार चेक किया तो लिस्ट में दो संदिग्ध मिले।
इनमें से एक पर शिवानी पी. भोसले इंडिया व दूसरा सिपाई अल्ताफ पुरुष इंडिया अंकित था। पूछताछ में युवती ने बताया कि सिपाई अल्ताफ निवासी सोनी फाॅर्म, इकबालगढ़, बनासकाठा प्रदेश गुजरात व ड्राइवर होम बहादुर थापा निवासी मनपेग जिला तनऊ प्रदेश गंडकी, नेपाल की ओर से मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिना वीजा के अनैतिक तरीके से भारत में प्रवेश कर रहे थे।
इनके पास से दो पासपोर्ट, चार मोबाइल, एक आईपैड, सात सिम तथा यूएस, मलेशिया, थाई, नेपाली, भारतीय बैंक के एटीएम कार्ड बरामद हुए थे। तीनों पर विदेशी अधिनियम सहित अन्य धारा में एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला कई बार गुजरात आ चुकी थी।