फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Screw in handover...Wards not found good on standards, will be checked again

Siddharthnagar News: हैंडओवर में पेच...मानक पर खरा नहीं मिला वार्ड, फिर होगी जांच

Sat, 01 Nov 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Screw in handover...Wards not found good on standards, will be checked again
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच बिंग ​स्थित निर्माणधीन आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करते सीएमएस डॉ. एके झां।
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित महिला अस्पताल के पीडियाट्रिक यूनिट के हैंडओवर में पेच फंस गया है। सीएमएस एके झा की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को 32 बेड के वार्ड का निरीक्षण किया, जिसमें कई तरह की कमियां पाई गईं हैं। कार्यदायी संस्था को इसे पूरा करने के निर्देश देते हुए काम पूरा होने के बाद हैंडओवर लिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने के बाद सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है, जिससे मरीजों को इलाज में सहूलियत मिल सके। मरीजों की संख्या में दो गुना से अधिक इजाफा हो गया है। सुविधाओं के बढ़ने के क्रम में बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित महिला अस्पताल में लगभग तीन साल पहले 32 बेड के पीडियाट्रिक यूनिट बनाने की प्रक्रिया शुरु हुई थी।
विज्ञापन

इसमें आठ विशेष चिकित्सा, चार आईसीयू और 20 सामान्य बेड की स्वीकृति के बाद काम तो शुरु हुआ, लेकिन शिथिलता के कारण काम अब जाकर पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed