फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh and Mirzapur Movie Collection

बॉक्स ऑफिस: नानी की 'द पैराडाइज' का कमाल जारी; अर्धशतक से कितनी दूर 'द वन'? इतनी रही 'हनुमान अंश' की कमाई

Thu, 01 Oct 2026 08:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 01 Oct 2026 08:37 AM IST
सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों नानी की 'द पैराडाइज' चर्चा बटोर रही है। इसके अलावा 'द वन' समेत कई और फिल्में हैं। इन फिल्मों ने बीते दिन बुधवार को कैसा प्रदर्शन किया?

विज्ञापन
Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh and Mirzapur Movie Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थिएटर्स में 'हनुमान अंश' 50 दिनों बाद भी सजी हुई है और करोड़ों कमा भी रही है। इसके अलावा 'द पैराडाइज' ने अच्छी पकड़ बनाते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। 'द वन', 'मिर्जापुर'  और 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हैं। जानिए किसने कितने कमाए?

विज्ञापन

Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh and Mirzapur Movie Collection
फिल्म 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie

'द पैराडाइज' का कलेक्शन कितना?
नानी अभिनीत यह फिल्म 24 सितंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। मंगलवार को फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को सातवें दिन कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई और कमाई 3.40 करोड़ रुपये रही। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 104.90 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 154.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh and Mirzapur Movie Collection
द वन टीजर - फोटो : Youtube @balajimotionpictures

'द वन' की कमाई में गिरावट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत यह फिल्म भी वीकडेज में ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। 25 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन छह करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को छठे दिन इसकी कमाई 4.35 करोड़ रुपये रही। जल्द ही यह बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक पूरा करेगी। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 49.20 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh and Mirzapur Movie Collection
एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर - फोटो : यूट्यूब

'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर'
'द वन' के साथ ही हॉलीवुड मूवी 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' भी थिएटर्स में रिलीज हुई। सात साल बाद मार्वल की यह फिल्म थिएटर में नए ट्विस्ट के साथ वापस आई है। कमाई की बात करें तो मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को यानी छठे दिन कमाई 2.05 करोड़ रुपये रही। फिल्म का भारत में टोटल कारोबार 29.38 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh and Mirzapur Movie Collection
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया

'हनुमान अंश' का कितना रहा कलेक्शन?
सिनेमाघरों में इस फिल्म का जश्न अब भी मनाया जा रहा है। यह फिल्म 07 अगस्त को रिलीज हुई थी। महज दो करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म की 300 करोड़ क्लब में एंट्री हो चुकी है। 

  • मंगलवार को 54वें दिन इसने तीन करोड़ रुपये कमाए थे।
  • वहीं, कल बुधवार को कमाई 2.35 करोड़ रुपये रही।
  • फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 314.63 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • वर्ल्डवाइड यह 400 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है।
  • दुनियाभर में इस फिल्म की कुल कमाई 410.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh and Mirzapur Movie Collection
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

लाखों में सिमटी 'मिर्जापुर'
यह फिल्म 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'हनुमान अंश' के सामने जब कोई फिल्म नहीं चल पा रही थी, तब इसने अच्छा प्रदर्शन किया। यह फिल्म 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। मगर, अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। मंगलवार को इस फिल्म ने 70 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को यानी 27वें दिन कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 228.90 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed