{"_id":"6abd4f6b83aaa355be07bd2a","slug":"siddharthnagar-news-students-underwent-bmi-testing-suggestions-given-for-health-improvement-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165553-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विद्यार्थियों का हुआ बीएमआई परीक्षण, स्वास्थ्य सुधार के दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विद्यार्थियों का हुआ बीएमआई परीक्षण, स्वास्थ्य सुधार के दिए सुझाव
Thu, 01 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य की
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर
सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सा टीम ने विद्यार्थियों का बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) परीक्षण किया और रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और काउंसिलिंग की गई।
जिन विद्यार्थियों का लंबाई के अनुपात में वजन कम पाया गया, उन्हें पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। चिकित्सा टीम ने विद्यार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि विद्यार्थी के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। परीक्षा और अध्ययन के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऐसे में कमजोर स्वास्थ्य से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और शारीरिक सक्रियता को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे वे अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकें।
शिविर में अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. नीता यादव, प्रो. सत्येंद्र कुमार दुबे, डॉ. विशाल कुमार गुप्ता, डॉ. सरिता सिंह, अरुण द्विवेदी, डॉ. श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट अभय सहित चिकित्सा टीम के सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने जानकारी दी।