फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Six hamlets surrounded by floodwaters; connection to main road cut off

Siddharthnagar News: बाढ़ से घिरे छह टोले, मुख्य मार्ग से संपर्क कटा

Thu, 01 Oct 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Six hamlets surrounded by floodwaters; connection to main road cut off
बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के तौलिहवा ग्राम सभा के बाला नगर में बाढ़ के पानी से ​घिरा हुआ मकान। संवाद
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की तौलिहवा ग्राम पंचायत के छह टोले चार दिन से बाढ़ के पानी से घिरे हैं। मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। नेपाल में बारिश के बाद बूढ़ी राप्ती और घोराही नदी के उफान से इन टोलों के संपर्क मार्ग डूब गए हैं।
विज्ञापन

कहीं घुटने तो कहीं कमर तक पानी भरा है। ऐसे में ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद लोग दवा, राशन और पशुओं का चारा लेने के लिए जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव मुख्य मार्ग से करीब पांच किलोमीटर दूर है। सभी संपर्क मार्ग पानी में डूबे हैं। ऐसे में किसी के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए चारपाई ही एकमात्र सहारा रह जाती है। ग्रामीणों को हर समय फिसलने और पानी में डूबने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि उन्हें अब सिर्फ पानी कम होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा से लगे शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में पहाड़ी नदियों और नालों की संख्या अधिक है। नेपाल में बारिश होने के बाद इनका जलस्तर बढ़ जाता है और सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। पिछले चार दिनों से बूढ़ी राप्ती और घोराही नदी में आए उफान से तौलिहवा ग्राम पंचायत के इटहिया, बालानगर, प्रतापपुर, लालपुर, कचरिहवा और फुलवरिया टोले प्रभावित हैं।
इन टोलों के संपर्क मार्ग पूरी तरह डूब गए हैं। घरों से बाहर निकलने के लिए ग्रामीणों को कमर तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कृष्णा निषाद, सत्यवीर और रामछतीश ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सभी टोलों में पानी भर गया। संपर्क मार्ग डूबने से आवागमन पूरी तरह बाधित है।
बालानगर, कचरिहवा, फुलवरिया और लालपुर टोलों के लिए केवल एक नाव उपलब्ध है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। गंगाराम, मोलहू, लक्ष्मण, भग्गन और रामसंवारे ने बताया कि बाढ़ के पानी से फसलें खराब हो गई हैं। स्कूलों में पानी भरने से बच्चे पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं। सड़कें डूबने के कारण बाजार से रोजमर्रा की जरूरत का सामान लाना मुश्किल हो गया है। पशुओं के चारे की भी समस्या है।
बाढ़ प्रभावित लोगों ने तौलिहवा ग्राम पंचायत के सभी प्रभावित टोलों को मैरुंड घोषित करने और राहत व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट वितरित किए गए हैं।

स्वास्थ्य शिविर में बांटी गईं दवाएं ः बढ़नी ब्लॉक के तौलिहवा में बुधवार को बढ़नी पीएचसी की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। शिविर में एमओआईसी डॉ. अविनाश चौधरी, डॉ. तैयबा और डॉ. ओपी यादव समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed