फतेहपुर जिले में मलवां के कस्बे बनियन मोहल्ले में हुए विस्फोट में मलबे की सफाई के दौरान फटी बैटरियां, एक किलो कार्बाइड और आतिशबाजी के रैपर बरामद किए गए हैं। ऐसे में जांच टीम आशंका जता रही है कि सिलिंडर, कार्बाइड और आतिशबाजी के मिश्रण से भीषण विस्फोट हुआ होगा। इसी के चलते करीब 200 मीटर तक का इलाका प्रभावित हुआ होगा।
विस्फोट इतना भीषण था कि दूसरी मंजिल की सभी दीवारों के साथ छत भी भरभराकर ढह गई। हालांकि विस्फोट की स्थिति और स्पष्ट करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम दूसरी मंजिल का मलबा हटवा रहा है। करीब 80 प्रतिशत मलबे की सफाई पूरी हो चुकी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भी बुधवार को फिर से मौके की स्थिति देखी।
2 of 8
Fatehpur Blast Case
- फोटो : amar ujala
कुछ आतिशबाजी के फूटने के रैपर भी मिले
वहीं पुलिस-प्रशासन की निगरानी में मंगलवार शाम से मलबे की सफाई कराई जा रही है। इस दौरान गैस चूल्हे के पुर्जे, तीन बैटरियां मिलीं, जिनमें दो फटी हुई हैं। करीब एक किलो कार्बाइड पॉलिथीन में मिला है। पुलिस को आशंका है कि मौके पर और भी कार्बाइड हो सकता है। कुछ आतिशबाजी के फूटने के रैपर भी मिले हैं।
3 of 8
Fatehpur Blast Case
- फोटो : amar ujala
किचन का मलबा अभी साफ होना बाकी है
इन चीजों की मौजूदगी के आधार पर पुलिस सिलिंडर, कार्बाइड और आतिशबाजी के संभावित मिश्रण को विस्फोट की एक वजह मानकर जांच कर रही है। हालांकि, दूसरी मंजिल के किचन का मलबा अभी साफ होना बाकी है। किचन में ही सिलिंडर होने की बात सामने आ रही है। किचन का मलबा हटने के बाद विस्फोट की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
4 of 8
Fatehpur Blast Case
- फोटो : amar ujala
विस्फोट के बाद मलबे की सफाई में सोलर पैनल की तीन बैटरियों में दो फटी हुई मिली हैं। करीब एक किलो कार्बाइड और आतिशबाजी के रैपर भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि फटी बैटरियों, मौजूद कार्बाइड और किसी पटाखे से निकली चिंगारी के कारण विस्फोट हुआ हो। आगे मलबा हटने पर स्थिति और स्पष्ट होगी। -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी
5 of 8
Fatehpur Blast Case
- फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
मलवां कस्बे में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। फल कारोबारी सुरेश गुप्ता के दो मंजिला मकान में पाइप में रिसाव से गैस सिलिंडर में आग लग गई। फिर तेज धमाके से घर की छत ढह गई। मलबे में दबकर सुरेश के बेटे, तीन भतीजों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल है। हादसे से सदमे मेंं आए कारोबारी की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि घर में चार सिलिंडर थे, इनमें से दो में धमाका होने से हादसा हुआ। धमाके की गूंज 500 मीटर तक सुनाई दी।