फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Savarna Army Organization protests against UGC Act

Siddharthnagar News: सवर्ण आर्मी संगठन ने यूजीसी एक्ट का जताया विरोध

Mon, 02 Feb 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Savarna Army Organization protests against UGC Act
बांसी। सवर्ण आर्मी संगठन ने सोमवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी की ओर जारी नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निखिल चक्रवर्ती को सौंपा है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे ने कहा कि संगठन ने जनवरी में जारी उच्च शिक्षा से संबंधित नियमों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि 15 जनवरी को जारी किए गए यह नियम भले ही उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता स्थापित करने के उद्देश्य से लाए गए हों, लेकिन यह भारत के संविधान में प्रदत्त समानता के मूल अधिकार की भावना के अनुरूप नहीं हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नियमों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े प्रावधानों पर विशेष जोर दिया गया है जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों के अधिकारों की अनदेखी की गई है। ऐसी नीतियां लागू की जा रही हैं, जो सामान्य वर्ग के छात्रों और युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान विनोद कुमार दुबे, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र कुमार पांडेय, विजय मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed