{"_id":"697a497576fbeac57d0d1c54","slug":"siddharthnagar-news-roadways-to-be-constructed-for-buses-on-maharajganj-and-kushinagar-route-survey-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-152484-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महराजगंज और कुशीनगर रूट पर बस के लिए रोडवेज कराएगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महराजगंज और कुशीनगर रूट पर बस के लिए रोडवेज कराएगा सर्वे
Wed, 28 Jan 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महराजगंज व कुशीनगर तक बस संचालन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। परिवहन निगम इसकी तैयारियों में जुट गया है। पहले सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद प्रक्रिया पूरी होते ही अगले माह से डिपो से बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्री आसानी से यात्रा कर पाएंगे।
जिला मुख्यालय से आनंदनगर होते हुए गाेरखपुर तक बस का संचालन होने से महराजगंज व कुशीनगर के यात्रियों को निजी व अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे जहां अधिक किराया देना पड़ रहा है। वहीं, यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पड़ोसी जिला होने के कारण महराजगंज मुख्यालय तक लोगों को आना-जाना लगा रहता है, लेकिन बस की सुविधा नहीं होने से लोग प्राइवेट वाहन का सहारा लेते हैं। अमर उजाला में 26 जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद डिपो से बस को संचालन को लेकर एआरएम ने पूरी तरह से सक्रियता दिखाई है।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि यात्रियों को सहूलियत देने के लिए प्रतिदिन सुबह में एक बस महराजगंज होते हुए कुशीनगर के कप्तानगंज तक बस का संचालन किया जाएगा। बस की जरूरत के अनुसार सर्वे करवाया जाएगा। अगले महीने से छोटी अथवा बड़ी बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।