{"_id":"6a91cc76141747cd2a0c7ba1","slug":"siddharthnagar-news-raksha-bandhan-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-163607-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
Fri, 28 Aug 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। डुमरियागंज कस्बे सहित बहेरिया, अगया, परसपुर, धनुवाडीह, बिथरिया, औराताल, भारतभारी, बेंवा, भवानीगंज, भनवापुर, मन्नीजोत, हिजुरा, कैथवलिया रेहरा, हल्लौर आदि क्षेत्रों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा।
बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर विभिन्न रंगों और डिजाइनों की राखी बांधी और उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
पर्व को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं। भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हुए उन्हें उपहार प्रदान करते हैं। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह का प्रतीक है।