{"_id":"6a94917ed171a5697d0cd1a6","slug":"siddharthnagar-news-rajan-wins-the-800-meter-race-rahul-finishes-second-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163674-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 800 मीटर की दौड़ में राजन ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 800 मीटर की दौड़ में राजन ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर राहुल
Mon, 31 Aug 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। खुनुवां बाईपास पर रविवार को भिरंडा समय माता गेट से एक निजी मैरिज हल तक 800 मीटर अंडर- 16 आयु वर्ग के दौड़ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शोहरतगढ़ तहसील सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 19 धावकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में राजन को पहला स्थान मिला। द्वितीय स्थान राहुल और गोपाल तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से नौजवान खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है और उनके अंदर अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हौसला बढ़ता है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ियों के हुनर को संवारने के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार से जीत का रास्ता निकलता है, इसलिए हताश नहीं होना चाहिए और जीत के लिए एक लक्ष्य बनाना चाहिए। प्रतियोगिता आयोजन में विजेता खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली विजेता महक चौधरी और अंकिता कन्नौजिया को भी नकद पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि शिवरतन कन्नौजिया, मनीष श्रीवास्तव, मंटू जैसवाल, अजय वर्मा, संजय कौशल, सोनू महतो आदि उपस्थित रहे।