फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Protest held over incidents of Hindu oppression

Siddharthnagar News: हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर हुआ प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Protest held over incidents of Hindu oppression
खुनुवां। विश्व हिंदू परिषद समिति के तत्वावधान में रविवार को बांग्लादेश में हिंदू समाज के साथ हुई बर्बर हत्याओं और उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण से प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद सचमुच त्रिपाठी एवं बजरंग दल संयोजक हरिश्चंद्र यादव के संयुक्त नेतृत्व में रैली निकाली गई, जो नेपाल बॉर्डर तक पहुंची।
विज्ञापन

बॉर्डर पर पहुंचकर रैली एक सभा में परिवर्तित हो गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस का पुतला जलाया। इस दौरान हिंसा बंद करो, न्याय दो जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा। रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु, बुद्धिजीवी तथा आम नागरिक शामिल रहे। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी भी देश में अल्पसंख्यक समुदाय पर हिंसा मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। बांग्लादेश में हालिया घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं और वहां रहने वाले हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को मुआवजा तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की मांग की। रैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पासवान मय फोर्स मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed