{"_id":"6a9efbf1527940ff450288da","slug":"siddharthnagar-news-police-nab-man-accused-of-abducting-teenage-girl-after-two-months-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164131-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किशोरी को भगाने के आरोपी को दो माह बाद पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किशोरी को भगाने के आरोपी को दो माह बाद पुलिस ने दबोचा
Mon, 07 Sep 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
- मुखबिर की सूचना पर एकडेग्वा-बढ़या मार्ग से हुई गिरफ्तारी, आरोपी भेजा गया जेल
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में दो माह से चंगुल से भाग रहे आरोपी को रविवार देर शाम पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, करीब दो माह पहले कस्बे की एक किशोरी को पटखौली गांव निवासी मुहम्मद अली बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
रविवार देर शाम पुलिस को आरोपी के एकडेग्वा से बढ़या जाने वाले मार्ग पर मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र यादव, आरक्षी संजय गुप्ता और अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।