{"_id":"6aca78c68331d84fe70414f1","slug":"siddharthnagar-news-person-wanted-in-41-year-old-murder-case-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166230-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 41 साल पुराने हत्या के मामले में वारंटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 41 साल पुराने हत्या के मामले में वारंटी गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
जमानत पर छूटने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ था आरोपी
चिल्हिया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार सुबह परसिया गांव से हत्या के एक पुराने मामले में वारंटी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव निवासी साया के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्या ने बताया कि वर्ष 1981 में हत्या के एक मामले में साया जेल गया था। करीब पांच साल बाद जमानत पर रिहा होने के बाद वह न्यायालय में सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुआ। कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद अदालत में पेश न होने पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष के अनुसार, शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद उप निरीक्षक अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल अनिल सरोज की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।