{"_id":"68a22122d2a6dc6a670a6a08","slug":"siddharthnagar-news-patients-of-gastritis-and-fungal-infection-increased-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-142977-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गैस्ट्राइटिस और फंगल इंफेक्शन के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गैस्ट्राइटिस और फंगल इंफेक्शन के बढ़े मरीज
Mon, 18 Aug 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी तरहर में मरीज देखते डॉ. आशीष सत्यार्थी।
- फोटो : संवाद
- पीएचसी बिजौरा, तरहर व सोहना में कुल 97 मरीजों का हुआ इलाज
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को विभिन्न ब्लॉकों में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में गैस्ट्राइटिस, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग के कुल 97 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। सीने में दर्द संबंधित मरीज को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित किया गया।
पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 34 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 31 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने कुल 32 मरीजों को इलाज व निशुल्क दवाई दी। अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में ग्रामीणों के द्वारा खेतों में कार्य किया जा रहा है, जिस कारण से फंगल इन्फेक्शन होने की संभावना अधिक होती है, खुजली व चकत्ते होने की स्थिति में तत्काल चिकित्सीय सलाह जरूर लें। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर संक्रामक रोग व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ाने की संभावना होती है, इससे बचने के लिए शुद्ध पेयजल जैसे उबला हुआ पानी, क्लोरीन युक्त पानी, फिल्टर का पानी आदि का इस्तेमाल करें तथा शौच के बाद व कुछ खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धुलें। उन्होंने बताया डायरिया प्रबंधन में ओआरएस एवं जिंक का उपयोग करें तथा एक वर्ष तक के बच्चों में रोटा वायरस वैक्सीन की तीन खुराक जरूर दिलवाएं, यह वैक्सीन बच्चों को डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए बहुत कारगर है।
विज्ञापन
इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ तिवारी, अजय पांडेय, अंबुज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरि, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार, बदन दर्द के मरीजों की रही भीड़
बिस्कोहर। उमस भरी गर्मी से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही है। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और बदन में दर्द की शिकायतें आम हो गई हैं। रविवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, बदन दर्द से पीड़ित मरीज सर्वाधिक पहुंचे। इसके अलावा त्वचा रोग, सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त आदि के मरीजों ने भी परामर्श लिया। आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. सुभाष चंद्र शर्मा ने दोपहर तीन बजे तक 196 मरीजों को परामर्श देने के साथ जरूरी जांच और दवा का वितरण किया। इस मौके पर धीरज राय आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --