{"_id":"6b05d19ade52ba307f0a908c","slug":"siddharthnagar-news-passengers-of-the-saryu-kamla-express-received-a-grand-welcome-upon-their-arrival-in-janakpurdham-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-168685-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनकपुरधाम पहुंचने पर सरयू-कमला एक्सप्रेस के यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनकपुरधाम पहुंचने पर सरयू-कमला एक्सप्रेस के यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत
Tue, 24 Nov 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
- भारत से पहुंचे यात्रियों का मंत्री, मुख्यमंत्री और मेयर ने किया अभिनंदन
- अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच रेल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह
बढ़नी। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के जनकपुरधाम पहुंचने पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान 400 यात्रियों का अभिनंदन कर नई रेल सेवा को दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और धार्मिक पर्यटन के विस्तार की महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू हुई यह साप्ताहिक रेल सेवा 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से इस रेल सेवा का उद्घाटन किया। ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न शहरों से होते हुए दोनों धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी।
निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ट्रेन प्रत्येक शनिवार को जनकपुरधाम से रवाना होगी जबकि सोमवार को अयोध्या कैंट से वापसी करेगी। उत्तर प्रदेश में अयोध्या, मनकापुर, बस्ती और गोरखपुर होते हुए बिहार के नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, सिसो, मधुबनी और जयनगर के रास्ते जनकपुरधाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
भारत से पहुंचे यात्रियों के स्वागत के लिए नेपाल के श्रम तथा रोजगार मंत्री रामजी यादव, मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव, जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह और उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी सहित विभिन्न संघ-संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रोटी-बेटी के संबंधों को मिलेगा नया विस्तार
अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और जनकपुरधाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। दोनों धार्मिक स्थलों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और दोनों देशों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही अवध और मिथिला के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और रोटी-बेटी के संबंधों को भी नया विस्तार मिलेगा। नेपाल के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में हुए स्वागत समारोह को दोनों देशों के बीच बढ़ते आपसी सहयोग और सद्भाव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। रेल सेवा से सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।