{"_id":"694ad1ca1e6c7a6d5b051583","slug":"siddharthnagar-news-panchayat-elections-documentary-publication-of-electoral-rolls-in-gram-panchayats-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150411-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामावलियों का हुआ आलेख्य प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामावलियों का हुआ आलेख्य प्रकाशन
Tue, 23 Dec 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में निर्वाचन प्रक्रिया तेज हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सभी ग्राम पंचायत के बूथों पर बीएलओ द्वारा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि निर्वाचक नामावली का आलेख्य (ड्राफ्ट) प्रकाशन मंगलवार 23 दिसंबर को किया गया है। इसके बाद 24 से 30 दिसंबर तक आमजन अंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकेंगे। इसी अवधि में पात्र मतदाता अपना नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन कराने अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। इसके बाद संशोधित सूचियों की हस्तलिखित प्रतियां तैयार कर 7 जनवरी से 12 जनवरी तक सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा की जाएंगी। इसके बाद सूचियों का कंप्यूटरीकरण कर 13 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक मूल मतदाता सूची में यथास्थान समाहित किया जाएगा।