Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Over 20,000 new voters added during special campaign

Siddharthnagar News: विशेष अभियान में 20 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े

Sun, 29 Nov 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Over 20,000 new voters added during special campaign
- एसएसआर के तहत डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर 20 बीएलओ को नोटिस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत आयोजित दो दिवसीय विशेष अभियान में जिले में 20 हजार से अधिक नए मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। 17 नवंबर से अब तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 40 हजार से अधिक फाॅर्म-6 भरे जा चुके हैं। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के जोगिया ब्लॉक में तैनात 20 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
रविवार को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बांसी तहसील के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बड़हर घाट के बूथ संख्या 56, 57 और 58 तथा प्राथमिक विद्यालय उड़वलिया के बूथ संख्या 76 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्राप्त फाॅर्म-6 की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम प्रधान और कोटेदार का सहयोग लेकर अधिक से अधिक पात्र लोगों के आवेदन भरवाए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से अपील की कि अपने और आसपास के पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस
विशेष पुनरीक्षण कार्य में निराशाजनक प्रगति मिलने पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के जोगिया ब्लॉक में तैनात 20 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, अपर आयुक्त बस्ती मंडल मनोज तिवारी ने एसडीएम नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती के साथ जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महुआ सहित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। एडीएम (न्यायिक) ज्ञानप्रकाश ने रतन सेन इंटर कॉलेज, सूपा राज और डुमरियागंज रोड स्थित इंटर कॉलेज के बूथों का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से घर-घर सर्वेक्षण, गणना प्रपत्रों की प्राप्ति, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और विवरणों में संशोधन की प्रगति जानी।

16 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावे-आपत्तियां
एसएसआर के तहत 17 से 27 नवंबर तक जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों कपिलवस्तु, इटवा, शोहरतगढ़, बांसी और डुमरियागंज में 21 हजार से अधिक फाॅर्म-6 भरे गए थे। शनिवार और रविवार को आयोजित विशेष अभियान में भी करीब 20 हजार नए मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित की गई है।

परिवारवार विवरण तैयार कर रहे बीएलओ
अभियान के तहत प्रत्येक बीएलओ को अपने बूथ का परिवारवार रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारियां दर्ज की जा रही हैं। पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर मतदाताओं का विवरण अलग-अलग संकलित किया जाएगा। इसके लिए गूगल फॉर्म भी तैयार किया गया है, जिसमें रजिस्टर की जानकारी ऑनलाइन दर्ज होगी। इससे बूथवार आंकड़ों का डिजिटल संकलन, मिलान और समीक्षा की जा सकेगी।


पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की जांच करें। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम निर्धारित प्रक्रिया के तहत जुड़वाएं। नाम, पता या अन्य विवरणों में गलती होने पर संशोधन कराएं। उन्होंने ग्राम प्रधानों, सभासदों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed